हिंदी
महराजगंज: त्रिमोहानी नदी में कल यानि सोमवार को मौत की छलांग लगाने वाली महिला की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को पीएससी का रेसक्यू अभियान चलाकर एक बार फिर नदी में महिला की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि कल सोमवार की दोपहर को चेहरी के त्रिमुहानी पुल से एक महिला नदी में कूद गई थी। पानी का तेज बहाव होने के कारण महिला नदी में बह गई। जिसका पता लगाया जा रहा है और खोजबीन करने में ग्रामीण भी जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास एक अज्ञात महिला पुल के ऊपर से नदी में कूद गई है। काफी खोजबीन करने के बाद महिला नही मिल सकी है। आज दूसरे दिन भी पीएससी के जवान वोट लेकर तलास में जुटे हैं।
Published : 24 August 2021, 12:22 PM IST
No related posts found.