
महराजगंज: जिले में खनन माफियाओं का खिलाफ प्रशासन का डंडा लगातार चल रहा है इसके बावजूद भी माफियाओं की करतूतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। खनन माफियाओं की कमर तोड़ने के लिये प्रशासन की टीम फिर एक बार बरगदवा थाना क्षेत्र के महाव घाट पर पहुंची, जहां टीम को देखते ही खनन माफिया फरार हो गये। छापेमारी टीम ने मौके से अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक एसडीएम मदन कुमार ने सीओ धर्मेंद्र कुमार और टीम के साथ महाव घाट पर गुरूवार देर शाम को छापेमारी की। इस दौरान अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया। इस दौरान बालू माफिया मौके से फरार हो गये।
प्रशासन द्वारा सीज की गयी ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर की है। जिसे कार्रवाई के लिए बरगदवा पुलिस को सौंप दिया गया है। एसडीएम ने खनन निरीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये है। खनन माफियाओं में भारी हड़कंप मचा हुआ है।
Published : 12 October 2018, 12:16 PM IST
Topics : अवैध खनन एसडीएम खनन माफिया छापेमारी बालू माफिया महराजगंज सीज