हिंदी
महराजगंज: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को जिलास्तरीय बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ बूथ कमेटी के गठन और सेक्टर बनाने पर भी चर्चा हुई। बूथ पर पदाधिकारी कर्मचारियों को गठित कर आगामी लोकसभा चुनाव जीतने पर भी अहम चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा की बूथ गठित करने वाले तथा बूथ कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान होगा। जो भी कार्य होंगे, कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप होगा। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी लोग बूथ गठन में लग जाए।
बैठक संबोधित करते हुए सपा नेता श्रवण पटेल ने भी बूथ गठन करने को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक को डा राजेश यादव ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक का संचालन शमशुलहुदा खान ने किया।

इस मौके पर राजू दुबे, दिलीप कुमार शुक्ला, विजय कुमार यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पनियरा लल्ला यादव ने भी संबोधित किया।
बैठक में अपना दल के (सोनेलाल) जिला प्रभारी विधिवत पटेल बौद्ध ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
बैठक में राकेश सिंह, बबलू भारती, हीरालाल जख्मी, नदीम खान, जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव, राधाकांत यादव, जाफर अली, तैय्यब अंसारी, रामबेलास यादव, शमसुद्दीन, राजाराम भारती, विजय जायसवाल, अमरजीत साहनी, औरंगजेब,प्रदुमन, महेंद्रानंद जायसवाल, नौशाद आलम, ऋषभ दूबे, लालू यादव, सत्यम पटेल, ओमप्रकाश यादव, राहुल पांडे, परदुमन पटेल सहित बड़ी संख्या में सपाई उपस्तिस्थ रहे।
Published : 3 June 2023, 7:03 PM IST
No related posts found.