हिंदी
महराजगंज: भाजपा सरकार में राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था समेत आम जनता और किसानों की अनदेखी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आज तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। इस मौके पर सपा ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की नीतियों की निंदा की।

धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास के परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष/पूर्व राज्यमंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में एक जुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।
पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जनता केन्द्र व राज्य दोनों सरकारों की नीतियों से तंग आ चुकी है।
प्रदर्शनकारी सपा नेताओं ने कासगंज में भड़की हिंसा पर भी चिंता जताते हुए इसके लिये योगी सरकार को जिम्मेदार माना। सपा नेताओं ने कहा कि राज्य में हाल के दिनों में इस तरह की सांप्रदायिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसके लिये केन्द्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार जिम्मेदार है। सपा ने इस मौके पर राज्य सरकार की तमाम नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद राज्य के किसानों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, जबकि आम जनता को झूठ के बूते पर छला जा रहा है।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा से जुड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 27 January 2018, 4:24 PM IST
Topics : आवास विकास धरना प्रदर्शन नारोबाजी भाजपा महराजगंज योगी सरकार राज्यमंत्री सपा सुशील टिबड़ेवाल
No related posts found.