हिंदी
महराजगंज: गैर जनपद तबादले के कारण खाली चल रहे थानों पर एसपी प्रदीर गुप्ता ने नये थानेदारों की नियुक्ति की है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि संजय दूबे को ठूठीबारी का थानेदार बनाया गया है तो अजीत कुमार को बरगदवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सत्य प्रकाश सिंह की लाटरी लगी है। इनको पुलिस लाइन से घुघुली का नया थानेदार बनाया गया है। जबकि उमेश कुमार को सिंदुरिया का थानेदार बनाया गया है।
इस तबादला सूची की सबसे खास बात यह है कि चारो थाने पर उपनिरीक्षकों को थानेदार बनाया गया है किसी भी इंस्पेक्टर को नहीं।
Published : 3 August 2021, 11:19 PM IST
No related posts found.