हिंदी
महराजगंज: महराजगंज महोत्सव का आगाज हो चुका है। एक अक्टूबर से तीन अक्तूबर तक जनपद में जश्न का माहौल रहने वाला है। जनपद में मेहमानों के मेहमान नवाजी के लिए तैयार भी है। ऐसे में प्रदेश भर के मेहमानों को निमंत्रण भेजने का सिलसिला जारी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार महराजगंज महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्तर प्रदेश के 18 मंडलायुक्तों, 75 जनपद के जिलाधिकारियों और महोत्सव से जुड़े प्रमुख सचिवों, पर्यटन मंत्री सहित गोरखपुर मंडल के समस्त जनपद के प्रमुख अधिकारियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही साथ महराजगंज जनपद के सभी जन प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण दिया जाएगा।
मोनाली ठाकुर, विप्राग, मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह मचाएंगी धमाल
महराजगंज महोत्सव में पहले दिन बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर, दूसरे दिन विप्राग तो तीसरे दिन भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह धमाल मचाएंगी।
डीएम की तरफ से मुख्यमंत्री को विशेष निमंत्रण
महराजगंज महोत्सव में जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
Published : 26 September 2024, 5:17 PM IST
Topics : 18 मंडलायुक्तो 75 जनपद Commissioners invitation अक्षरा सिंह मनोज तिवारी महराजगंज महोत्सव मेहमान नवाजी मोनाली ठाकुर विप्राग
No related posts found.