
महराजगंजः महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आफलाइन लिखित परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त को आयोजित होगी। 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ऐसी दशा में शहर में परीक्षार्थी एवं अन्य लोगों का आवागमन बढ़ने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद के समस्त विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
यह बंद रहेंगे विद्यालय
जनपद के कक्षा एक से 12 तक के समस्त बोर्डों के राजकीय/अशासकीय, सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालय 23 एवं 24 अगस्त को बंद रखने का निर्देश डीएम ने जारी किए हैं।
Published : 22 August 2024, 8:30 PM IST
Topics : Examination Maharajganj police recruitment उत्तर प्रदेश डीएम परीक्षा पुलिस महराजगंज यातायात