हिंदी
महराजगंज: चोरी और डकैती के कई मामलों में वांछित कुख्यात इनामी बदमाश वीरेन्द्र चौधरी उर्फ बीरू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने शहर के टैंपों स्टेण्ड से गिरफ्तार किया।पुलिस को बीरू की लंबे समय से तलाश थी।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वीरेन्द्र चौधरी नगर पंचायत घुघली के पौहरिया वार्ड-8 का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोठीभार और घुघली थाने में चोरी के कई केस दर्ज है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी रखा था। उसे शहर के टैंपो स्टेण्ड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published : 31 January 2018, 4:29 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गिरफ्तार चोरी डकैती पुलिस महराजगंज वांछित बदमाश
No related posts found.