महराजगंज: गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा

महराजगंज की फरेन्दा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 October 2020, 3:02 PM IST

फरेन्दा(महराजगंज): फरेन्दा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

दक्षिणी बाईपास से आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट का एक वांछित अभियुक्त दक्षिणी बाईपास पर बने पुलिस बूथ के निकट मौजूद है।

फरेंदा का रहने वाला है अभियुक्त

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शातिर को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सूरज बताया जो भारी वैसी फरेंदा का रहने वाला है। 

Published :  6 October 2020, 3:02 PM IST