हिंदी
कोठीभार (महराजगंज): जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार सुबह सबया ढाले के पास गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट के आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह सुबह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे कि इसी दौरान कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया गांव के पास एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस के रोकने उसने भागने का प्रयास किया इस पर पुलिस के जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पैकौली बाबू निवासी समीर उर्फ दीपक दुबे के रूप में हुई।
एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि समीर शातिर अपराधी है। इस पर निचलौल थाने में गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
Published : 3 July 2019, 6:59 PM IST
No related posts found.