
फरेंदा (महराजगंज): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नजदीक आती तारीख को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। शांतिपूर्ण चुनाव की सुनिश्चितता के लिये जनपद में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंधों के साथ ही हर क्षेत्र का जायजा लेकर लॉ एंड ऑर्डर को बनाये रखने का काम किया जा रहा है।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रविवार को फरेंदा और पुरन्दरपुर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान हर क्षेत्र का जायजा लिया गया और लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। पुलिस हर तरह के संदिग्ध लोगों और गतिविधियों की पहचान करने में भी जुटी हुई है, ताकि समय रहते इन पर अंकुश लगाया जा सके।
डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस हर तरह के शरारती और संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए है। शांतिपूर्ण चुनाव में बाधक बनने वाले तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश पुलिस कप्तान द्वारा पहले ही जारी किये जा चुके हैं।
Published : 4 April 2021, 5:40 PM IST
Topics : Maharajganj panchayat election police पंचायत चुनाव पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च महराजगंज सुरक्षा व्यवस्था