हिंदी
पनियरा (महराजगंज): पनियरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने लड़की को शादी का झांसा दिया और इसी बहाने उसके कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गयी। गर्भवती होने पर लड़की शादी की आस लिये प्रेमी के घर पहुंची लेकिन युवक ने बेवफाई की सारी हदें पार करते हुए लड़की को मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया।
युवक ने की किसी और के संग शादी
बेवफा युवक ने इसी बीच मौका पाकर दूसरी लड़की से शादी कर डाली। युवक से संबंध बनाकर गर्भवती हुई लड़की को जब युवक द्वारा किसी और के संग शादी करने की खबर मिली तो वह थाने जा पहुंची, जहां उसने दगाबाज युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कराई है। लड़की की शिकायत पर पनियरा पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
न्याय पाने के लिए पहुँची थाने
पीड़िता लड़की ने पुलिस को दी गयी अपनी तहरीर में कहा है कि उसी के गाँव का रहने वाला एक युवक शादी का झांसा देकर उससे पिछले लगभग 9 वर्षों शारीरिक संबंध बनाता रहा है। युवती ने जब शादी की नीयत से उसके घर पहुँची तो युवक ने पीड़िता को मारपीट कर उसके घर से भगा दिया। आरोपी युवक ने जब अपनी शादी किसी और से कर ली तब पीड़िता अपने आप को रोक नहीं सकी और न्याय पाने के लिए थाने पहुँची।
पति को छोड़ा, प्रेमी ने ठुकराया
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पीड़िता की भी शादी हो चुकी थी, वह अपने ससुराल भी गयी थी। लेकिन गांव के युवक के प्रेम में पागल होकर वह अपने पति को छोड़ वापस अपने मायके में रहने लगी। लेकिन अब गांव के आशिक ने भी उसे ठुकरा दिया। बहरहाल, लड़की की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं।
Published : 12 May 2018, 3:44 PM IST
Topics : पनियरा थाना महराजगंज शादी का झांसा शारीरिक संबंध
No related posts found.