
महराजगंज: नौतनवा से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित हो शुक्रवार को भईया फरेंदा चौराहे के पास पलट लट गई। बस पलटने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गये हैं।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: वन विभाग ने जंगलों में चप्पे-चप्पे पर लगाये कैमरे, जानें..आखिर क्या है वजह
अंधेरा व सुनसान सड़क होने के कारण राहत एवं बचान कार्य तुरंत नहीं शुरू हो सका। आस पास के लोगों की मदद से किसी तरह से बस से जख्मी लोगों को बाहर निकाला गया।
कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को निकट के बनकटी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा, यहाँ से गंभीर यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
Published : 13 October 2018, 10:52 AM IST
Topics : Maharajganj चीख पुकार बस पलटी महराजगंज सड़क हादसा हाहाकार