महराजगंज से बड़ी खबर: परतावल और वृजमनगंज बनेगा नगर पंचायत

जिले में वर्षों से चली आ रही एक बडी अटकल पर आखिरकार आज विराम लग गया और जिले की जनता की एक पुरानी मांग पूरी हो गयी। एक महत्पूर्ण फैसला लेते हुए जिले के परतावल और वृजमनगंज को नगर पंचायत बनाने के निर्णय पर मुहर लगा दी गयी है।

Updated : 23 December 2017, 7:43 PM IST
google-preferred

महराजगंज: वर्षों से चली आ रही अटकलों पर आखिरकार आज विराम लग गया और जिले की जनता की एक पुरानी मांग पूरी हो गयी। तमाम तरह की अटकलों को खारिज करते हुए जिले के परतावल और वृजमनगंज को नगर पंचायत क्षेत्र घोषित कर दिया गया। फरेन्दा में आये नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर सांसद पंकज चौधरी,  नौतनवां के विधायक अमन मणि त्रिपाठी, फरेन्दा विधायक बजरंगी सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया भी मौजूद रहे। इसी घोषणा के साथ जनता की एक लंबित और जायज मांग भी पूरी हो गयी।

 

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का किया गया भव्य स्वागत

फरेन्दा के मथुरा नगर मे स्थिति पी.जी.कालेज मे आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्य के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने परतावल और वृजमनगंज को टाउन एरिया घोषित करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने जिला मुख्यालय नगर पालिका महराजगंज और नगर पंचायात फरेन्दा की सीमा विस्तार कराने का भी घोषणा की। उनकी इन घोषणाओं का जनता ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेतागण

 

 परतावल और वृजमनगंज को टाउन एरिया घोषित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके लिए कई संगठनों द्वारा काफी लम्बे अर्से से लड़ाई भी लड़ी जा रही थी। लेकिन आज मंत्री सुरेश खन्ना की घोषणा से इन सब चीजों पर विराम लग गया है।  

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोग

इस मौके पर आयोजिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खन्ना ने कहा कि जनता राज्य के नए कानून यूपीकोका से न डरें। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल उन पर लागू होगा जिनके खिलाफ 2 से ज्यादा मुकदमे दर्ज होंगे।

Published : 
  • 23 December 2017, 7:43 PM IST

Related News

No related posts found.