हिंदी
महराजगंज जिले के युवाओं के लिये चौपरिया में 19 मार्च को कौशल मेले का आयोजन किया जायेगा। पढ़िये पूरी खबर..
महराजगंज: चौपरिया में स्थित जयआदित्य ट्रेनिंग सेंटर में 19 मार्च को कौशल मेले को आयोजन किया जायेगा। इस मेले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
जयआदित्य ट्रेनिग सेंटर के प्रबन्धक और कौशल मेला के आयोजक कमल उपाध्याय ने बताया कि भारत सरकार के आदेशानुसार 19 मार्च को कौशल मेले का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरान अधिक से अधिक युवा उपस्थित रहेंगे।
Published : 16 March 2018, 8:06 PM IST
Topics : आयोजन कमल उपाध्याय कौशल मेला चौपरिया जिले जयआदित्य ट्रेनिंग सेंटर जयमंगल कन्नौजिया महराजगंज
No related posts found.