महराजगंज: फरेंदा की पूर्व प्रमुख मंजू सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर सुन्दर काण्ड का पाठ, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

डीएन संवाददाता

फरेंदा की प्रमुख मंजू सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर सुन्दर काण्ड का पाठ उनके पति रामप्रकाश सिंह ने सुन्दर काण्ड का पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मंजू सिंह को श्रद्धांजलि दी। पढ़िये डाइनामाइठ न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रमुख मंजू सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर पूर्व प्रमुख मंजू सिंह को दी गई श्रद्धांजलि


फरेंदा (महराजगंज): पूर्व प्रमुख स्वर्गीय मंजू सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पति और पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने सुन्दर काण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया। फरेंदा-महराजगंज रोड पर स्थित वार्ड नंबर-7 उद्योग नगर में अपने आवास पर राम प्रकाश सिंह ने हवन तर्पण कर अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौक पर उपस्थित अन्य लोगों ने भी मंजू सिंह को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: सिसवा के तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर की तीसरे दिन भी छापेमारी, मचा हड़कंप

इस मौके पर कांग्रेस के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मंजू सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के पश्चात कहा कि पूर्व प्रमुख स्वर्गीय मंजू सिंह असाधारण व्यक्तित्व की महिला थी। वह सामाजिक कार्यौ का बोझ उठाते हुए कुशल गृहिणी भी थी। उन्होंने कहा कि मंजू सिंह की मेहनत, त्याग, समर्पण से महिलाओं को सीख लेनी चाहिए। 

पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने कहा स्वर्गीय मंजू सिंह अपने कुशल राजनीतिक जीवन में ब्लॉक के विकास कार्यों को प्रमुखता से लेती थी। वह एक कुशल नेतृत्व की महिला थी और अपने जिम्मेदारी को सहेजने और निपटाने में पीछे नहीं रहती थी। 

श्रद्धांजलि सभा को पूर्व पीआरओ स्टैनली खान, मोहम्मद अली, विजय सिंह, हृदय पाण्डेय,अजय श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव,देवीशरण दूबे, प्रेम सिंह, रामप्रताप यादव, पूर्व प्रमुख पुद्न यादव, वरिष्ठ पत्रकार विशुनदेव त्रिपाठी, शिवप्रकाश यादव सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में मनी डाइनामाइट न्यूज़ की सातवीं वर्षगांठ, वक्ताओं ने कहा- महराजगंज जिले की धड़कन है डाइनामाइट न्यूज़

इस दौरान प्रमुख मनीषा, हरेंद्र दूबे, संजय सिंह, अम्बुज शाही, रिन्कू सिंह, प्रमोद गुप्ता, वीरेंद्र यादव, वेदप्रकाश, डॉ रामनरायण चौरसिया, रामफेर त्रिपाठी, रमेश सैनी, शंकर जयसवाल, छिन्ने सिंह, विनय, चंदन, दिनेश, घुरहू, विभूति नारायण पाण्डेय, इम्तियाज, देवनन्दन त्रिपाठी, निर्भय शाही व दिलीप चौधरी, लालजी, अशोक, हनुमान, अरविंद, अमरमणि कलेवा  सहित भारी संख्या 










संबंधित समाचार