हिंदी
महराजगंज: जनपद में छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचल भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सिसवा कस्बे में स्थित रामजानकी मंदिर व पोखरा टोला में व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य का अर्घ्य देकर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर उमड़ा आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
सिसवा कस्बे में स्थित रामजानकी मंदिर व पोखरा टोला छठ घाटों पर ईख, दीपक व अन्य पूजन सामग्री लिए लोगों की भीड़ पहुचने लगी। दोपहर बाद नगरवासी सिर पर पूजा सामग्री लेकर नदी की तरफ चल पड़े। शाम होते-होते हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए।
इस मौके पर छठ मईया का गीत गाता महिलाओं का समूह मनोहारी छटा बिखेर रहा था। आलम यह था कि तट पर तिल रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं वेदी पूजन के बाद नदी में सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। अर्घ्य के बाद कुछ महिलाएं अपने घर लौटीं तो कुछ कोसी भरने के लिए रात भर नदी तट पर जमी रहीं।

छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रशासन के निर्देश पर रामजानकी मंदिर व पोखरा टोला छठ घाटों पर सूरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई।

पालिका प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नगर व ग्रामीणों क्षेत्रों में करीब 26 छठ घाटों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई गई थी।
Published : 10 November 2021, 6:31 PM IST
Topics : अर्घ्य देकर आस्था महराजगंज रामजानकी मंदिर सिसवा बाजार सूर्य
No related posts found.