
महराजगंज: (Mahrajganj) महिलाओं (Womans) द्वारा हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत (Fast) आज रखा जा रहा है। हरतालिका तीज व्रत का संबंध भगवान शिव (Lord Shiva) और पार्वती जी से है। इस दिन रात भर जागरण कर गौरीशंकर की पूजा का विधान है। हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम मां पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया था।
इस दिन सुहागन महिलाएं हरतालिका तीज पर अपने पति (Husband) की लंबी आयु (Long Live) और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं आज हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार व्रती महिलाओं द्वारा नगर के सुप्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पर पूजा और कथा सुनने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है।
मंदिर के पुजारी अवधेश पाण्डेय द्वारा व्रती महिलाओं को कथा सुनाई जा रही है। कथा के दौरान नगर भर के व्रती महिलाए उपस्थित हैं। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
मुख्य रूप से यह पर्व मनचाहे और योग्य पति को प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। साथ ही इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन की मुश्किलें भी दूर होती हैं। इसी दिन हस्तगौरी नामक व्रत को करने का विधान भी है।
Published : 6 September 2024, 6:28 PM IST
Topics : Hartalika Teej Maharajganj women कथा नगर प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर मां पार्वती व्रती महिलाओं शिव हरतालिका तीज