महराजगंज: फरेंदा में महिला की जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़िता पांच साल से मांग रही इंसाफ, अब रो-रो कर बयां की पीड़ा

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नौसागर में दबंगों द्वारा एक महिला की जमीन कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 June 2023, 3:46 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नौसागर निवासिनी पीड़िता पुष्पा देवी की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा किये हुए पांच साल बीत चुके हैं। पीड़ित महिला पिछले 5 सालों से न्याय की गुहार लेकर अधिकारियों का चक्कर लगाकर थक-हार गई लेकिन पीड़ितों को उसकी जमीन वापस नहीं मिल सकी। 

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में पीड़ित महिला का दर्द छलक उठा और उसने रो-रो कर अपनी पीड़ा बयां की। पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया कि वह 5 सालों से तहसील व जनपद के कई अधिकारियों का चक्कर लगा रही है। लेकिन अधिकारी उसकी फरियाद नहीं सुन रहे हैं। महिला ने बताया कि वह अपनी फरियाद लेकर कमिश्नर के वहां भी गई। वहां से कब्जा दिलाने का आदेश हुआ लेकिन उसके बाद भी उसे उसकी जमीन नहीं मिली। 

पीड़िता का दावा है कि लेखपाल बिना कब्जा दिलाए झूठी रिपोर्ट लगा देते हैं। रिपोर्ट में लेखपाल ने लिखा कि पीड़िता महिला को उसकी जमीन पर कब्जा दिला दिया गया है। उसने कहा कि वह अधिकारियों का चक्कर लगाते लगाते थक गई। 

पीड़ित महिला ने कल शनिवार को एक बार फिर फरेंदा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 2 डिसमिल ज़मीन की हम बैनामेदार है, जिस पर उसके गांव के ही विपक्षी रामदास द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जब वह अपनी जमीन पर निर्माण के लिए जाती है तो उसे दबंगों द्वारा धमकी देकर निर्माण कार्य रोक दिया जाता है। थाना, तहसील व उच्च अधिकारियों का चक्कर लगाने के बाद भी महिला को न्याय नहीं मिल रहा है।

Published : 

No related posts found.