हिंदी
महराजगंजः जनपद के परसामलिक थाने में एक व्यक्ति ने एक विवाहिता महिला को झांसे में लेकर पहले उसके साथ संबंध बनाये और फिर उसका अश्लील वीडियो बना डाला। अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करके आरोपी ने महिला से महीनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी से तंग आकर पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी है।
झांसा देकर पहले बनाये संबंध, फिर धोखा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की सोना-चांदी की दुकान है। महिला की इसी दुकान पर आरोपी का आना-जाना था। आरोपी ने अपने को विषखोप का निवासी बताया। उसने धीरे-धीरे महिला को अपने प्रभाव में लिया और झांसे में लेकर उसके आने-जाने लगा।
पति के गैर मौजदूगी में बनाये महिला से संबंध
पीड़ित महिला का कहना है कि एक दिन उसके पति के गैर मौजदूगी में आरोपी पीड़िता के घर आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान महिला का वीडियो बना लिया और उसी वीडियो को दिखाकर महीनों तक पीड़िता का यौन शोषण करता रहा।
राजस्थान से लेकर लुधियाना तक बंधक बनाकर रखा
महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में कहा कि उसी अश्लील वीडियो के सहारे ही आरोपी उसे झांसा देकर राजस्थान के करणपूरा नामक स्थान पर ले गया। वहां कुछ दिन रखने के बाद लुधियाना ले गया और वहां कुछ दिनों तक रखा। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता को कई दिनों तक एक कमरे में बंद रखा और उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।
गिड़गिड़ाती रही पीड़िता लेकिन नहीं माना आरोपी
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी के सामने गिड़गिड़ाती रही और लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। किसी तरह पीड़िता एक दिन आरोपी से पीछा छुड़ाकर भाग निकली।
यहां पहुंचने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है।
मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर परसामलिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं समेत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कर अरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है।
Published : 30 December 2022, 1:11 PM IST
Topics : अपराध अश्लील वीडियो दुष्कर्म परसामलिक थाना पुलिस बंधक महराजगंज रेप विवाहिता
No related posts found.