महराजगंज: नवागत DM अनुनय कुमार झा ने दूसरे दिन लिया ये बड़ा फैसला, जानिये कहां-कहां किया निरीक्षण, क्या दिये आदेश? पढ़ें पूरे दिन का अपडेट

कार्यभार संभालने के बाद नवागत जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा का आज महराजगंज जनपद में दूसरा दिन है। मंगलवार को डीएम ने एक बड़ा फैसला लिया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में नये डीएम के दूसरे दिन के बारे में

Updated : 3 October 2023, 6:23 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नवागत जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने कल सोमवार को जनपद की कमान अपने हाथों में ली थी। कार्यभार संभालने के दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधाकारी की पूरा दिन काफी व्यस्त रहा और उन्होंने दलबल के कई जगहों और कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कई नये फैसले भी लिये और मातहतों को आदेश भी जारी किये। देवरिया में भूमि विवाद से उपजे हत्याकांड जैसी संभावनाओं के खात्मे के लिए जिलाधिकारी ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए भूमि विवाद सेल का गठन भी किया।  

जिलाधिकारी जब कलेक्ट्रेट के निरीक्षण पर निकले तो उनके साथ कई अफसर और कर्मचारी भी साथ रहे, जिनसे उन्होंने कई जानकारियां लीं। 

मातहतों को निर्देश

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार डीएम ने इस मौके पर एडीएम कार्यालय, कोर्ट, सभागार, एसडीएम कोर्ट, ट्रेजरी, कोषागार समेत तमाम कार्यालयों का जायजा लिया। वहां मौजूद सुविधाओं, संसाधनों और जरूरी चीजों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समय-समय पर मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिये।

बैठक लेते जिलाधिकारी

भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटान

2015 बैच के आईएएस अफसर झा ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक ली और जनपद में भूमि विवाद के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भू विवादों के निपटान के लिए ई–डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में भूमि विवाद सेल का गठन किया। इस सेल में एक ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, एक पुलिस व एक राजस्वकर्मी होंगे।

पुलिस व राजस्व विभाग का समन्वय

इस सेल द्वारा संबंधित थाना और तहसील में सक्षम स्तर से वार्ता कर विवादों के निपटान  किया जायेगा। इस सेल का पर्यवेक्षण एसडीएम स्तर का अधिकारी करेगा। भूमि विवाद सेल संबंधित मामलों को ही देखेगी और पुलिस व राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए काम करेगी।

डीएम और एसपी करेंगे समीक्षा

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भूमि विवाद सेल की मासिक समीक्षा जिलाधिकारी व पुलिस अधीकक्ष द्वारा प्रत्येक शनिवार को की जायेगी।

Published : 
  • 3 October 2023, 6:23 PM IST

Related News

No related posts found.