महराजगंज: दहेज दानवों ने कर डाली विवाहिता की हत्या, चोरी-छुपे कर रहे थे दाह संस्कार, पहुंची पुलिस

डीएन ब्यूरो

लाख प्रयासों के बावजूद भी समाज में दहेज दानवों की घिनौनी करतूतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोठीभाऱ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता फिर दहेज लोभियों का शिकार बन गयी। पूरी खबर..

कोठीभाऱ थाना
कोठीभाऱ थाना


सिसवा (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बन्दी बेलासपुर निवासी एक नव विवाहिता को दहेज लोभी ससुराल वालों ने मार डाला। दहेज दानवों ने महिला की हत्या के बाद चोरी-छुपे उसका दाह संस्कार करने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कोठीभार थाना क्षेत्र के बन्दी बेलासपुर निवासी अंजनी देवी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ससुराल वाले आनन फानन में मृतका के शव को जलाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने मृतका के पिता चन्द्रिका निवासी सौरहा खुर्द थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर जनपद को दी। चन्द्रिका ने इसकी सूचना कोठीभार पुलिस देते हुए कहा कि दहेज के कारण ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवती की शादी जून 2017 में हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही लड़के के घर वाले दहेज के लिए लड़की को हमेशा परेशान करते थे और अब उसे दहेज के लिए मार दिया है।

इस सम्बन्ध में कोठीभार थाना अध्यक्ष अरुण राय के बताया कि लड़की के पिता के तहरीर पर मृतका के पति राजपाल, सास, जेठानी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।










संबंधित समाचार