महराजगंज नगर पालिका ने देश में हासिल किया पहला स्थान, चेयरमैन को कल दिल्ली में सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

नगर पालिका परिषद महराजगंज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिक की है। नगर पालिका को गार्बेज फ्री सिटी के रूप में प्रथम स्थान मिला है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Updated : 10 January 2024, 12:30 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नगर पालिका परिषद महराजगंज को भारत सरकार द्वारा कराए गए थर्ड पार्टी एसेसमेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया के माध्यम से गार्बेज फ्री सिटी में प्रथम स्टार की रैंकिंग मिली है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद के कर्मियों के परिश्रम, नागरिक सहयोग और प्रशासनिक नेतृत्व से महराजगंज नगर पालिका को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

इस उपलब्धि के लिए महराजगंज के चेयरमैन पुष्पलता मंगल को दिल्ली के प्रगति मैदान में कल देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपति मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चेयरमैन और अधिशासी अभियंता दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।  

इसके लिए मूल्यांकन नगर की सफाई और प्रबंधन की उच्च गुणवत्ता को दिखाता है जिससे नगर को गार्बेज फ्री सिटी की मान्यता प्राप्त हुई है। 

इस रैंकिंग से महराजगंज नगर पालिका ने उच्चस्तरीय स्वच्छता कार्यों के माध्यम से नगर को एक आदर्श स्थान में बदल दिया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर पालिका परिषद के मेहनतकश कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य किए, इस वजह से यह उपलब्धि मिली है।

अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र ने बताया की कर्मचारियों स्थानीय प्रशासन एवं नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में नागरिकों को अच्छी सेवाएं प्रदान की जाएगी।  

Published : 
  • 10 January 2024, 12:30 PM IST

Related News

No related posts found.