
महराजगंज: नगर के एक प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार सुबह दो बंदरों ने घूसकर खूब आंतक मचाया है। यहां बंदरों ने प्राथमिक विद्यालय में घुस कर दो बच्चों को लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद स्कूल के बच्चों में डर पैदा हो गया है।
बन्दरों के आतंक से नगर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ाई भी नही कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
स्कूल के अलावा बंदरों ने सिविल लाइन निवासी अंकित मिश्रा के घर में घुसकर मासूम बच्ची को काट लिया।
नगर में बन्दरों का आतंक देख नगर के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी बच्चों का हाल जानने के लिए नहीं पहुंचा है।
Published : 12 July 2018, 12:12 PM IST
Topics : Maharajganj आतंक प्राथमिक विद्यालय बच्चे बंदर महराजगंज लहूलुहान स्कूल