हिंदी
महराजगंज: गांव के दो मनचले युवकों पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी। लड़की के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी इस शिकायत को पुलिस द्वारा साजिश युक्त और संदिग्ध माना जा रहा है। बहरहाल, पुलिस ने दोनों एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है और शिकायतकर्ता व्यक्ति को भी उसकी संदिग्ध शिकायत के लिये इत्ल्ला कर दिया गया है।
यह मामला फरेंदा कोतवाली के लेजार महदेवा का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि उसकी बेटी शनिवार दोपहर शौच के लिये जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों (दोनों के समान नाम) ने घात लगाकर उसकी नाबालिग लड़की को दबोचा और पास के अस्पताल में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की।
पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या इस मामले को संदिग्ध माना। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ और जांच के बाद यह सामने आया कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसकी बेटी से की गयी छेड़छाड़ की जो तहरीर दी गयी है, वह एक साजिश का हिस्सा है।
थाना फरेंदा पुलिस का कहना है कि दर्ज शिकायत के आधार पर लोगों से पूछताछ व जांच में यह बात सामने आयी कि यह मामला पुरानी रंजिश और राजनीतिक धुव्रीकरण से जुड़ा हुआ है। लड़की के साथ छेड़खानी और पुलिस को दी गयी तहरीर में लिखी गयी बातों की पुष्टि नहीं हो रही है।
पुलिस का कहना है कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Published : 18 July 2020, 5:10 PM IST
Topics : अपराध गिरफ्तारी नबालिग लड़की फरेंदा कोतवाली बलत्कार महराजगंज युवक
No related posts found.