
महराजगंज: पुलवामा आंतकी हमले में महराजगंज के लाल शहीद पंकज त्रिपाठी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए त्रिमुहानी घाट पहुंच चुका है। इससे जुड़ी पल-पल की रिपोर्टिंग डाइनामाइट न्यूज़ आप तक पहुंचा रहा है।
घाट पर राजकीय सम्मान के साथ वीर जवान का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार के दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब थे।
यहां कि कई लोगों ने शहीद पंकज त्रिपाठी को हमेशा याद करने के लिए इस पल को कैमरे में कैद करना चाहा।
शहीद पंकज त्रिपाठी की शव यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी है।
इस दौरान हर किसी के आंखों से आंसू निकल रहे हैं।
Published : 16 February 2019, 4:10 PM IST