महराजगंज: सुलह के लिये थाने आयी पत्नी को मां-बाप के साथ पीट किया अधमरा, मूकदर्शक बनी पुलिस

प्रियंका को आज सुलह समझौते के लिए कोतवाली में महिला थाने में बुलाया गया था। इसी दौरान कोतवाली गेट पर मौजूद महिला के पति, ससुर और सास ने प्रियंका को बुरी तरह से पीट डाला। पूरी खबर..

Updated : 29 March 2018, 5:40 PM IST
google-preferred

महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के प्रति पुरुषों की बैखौफ दबंगई देखने के मिली। यहां सुलह-समझौते के लिये थाने आयी महिला को उसके पति और ससुर ने कोतवाली गेट पर ही बुरी तरह से पीट डाला। पिटाई के कारण बुरी तरह से जख्मी महिला को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

 

बुरी तरह जख्मी महिला अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार जिगनहा की रहने वाली प्रियंका कन्नौजिया की शादी सदर कोतवाली के बासपार नूतन में वीरेंद्र कन्नौजिया के पुत्र अजय कन्नौजिया के साथ हुई। किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा चल रहा था। इसी मामले को लेकर प्रियंका को आज सुलह समझौते के लिए कोतवाली में महिला थाने में बुलाया गया था। इस मौके पर प्रियंका के पिता के नहीं आने के कारण सुलह नहीं हो सका। जिसके बाद महिला थानेदार शीला यादव ने सुलह समझौते के लिये अगले महीने की तारीख दे दी।

पुलिस से अगले माह की तारीख मिलने के बाद प्रियंका अपने भाई के साथ थाने से अपने घर जाने लगी। इसी दौरान कोतवाली गेट पर मौजूद महिला के पति, ससुर और सास ने प्रियंका को बुरी तरह से पीट डाला। ससुराल वालों ने प्रियंका को अधमरी हालत में कोतवाली के अन्दर लाकर फर्श पर लेटा दिया। उसके बाद प्रियंका को महिला थाने ले जाया गया, जहाँ महिला थानेदार ने पीड़ित को अस्पताल ले जाने का आदेश दिया और खुद को निकल गई। उसके बाद प्रियंका का भाई उसे जख्मी रूप में जिला अस्पताल में इलाज के लिये ले गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रियंका की हालत गम्भीर बनी हुई है।
 

Published : 
  • 29 March 2018, 5:40 PM IST

Related News

No related posts found.