हिंदी
फरेन्दा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अल्हदिया महदेवा में समय अजय पुत्र रामधनी 23 वर्ष ने अपने भाभी रीता देवी पत्नी नारायण 25 वर्ष को चाकू से सीने में और पेट के नीचे वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी देवर ने भी इस घटना के बाद जहर खा लिया।
घटना की सूचना पर कोतवाल फरेंदा मनीष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र बनकटी उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय महराजगंज कर दिया गया। चिकित्सकों ने मीडिया को बताया कि उसके देवर ने भी इस घटना के बाद जहर खा लिया था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस संबंध में कोतवाल फरेन्दा मनीष सिंह ने बताया कि घटना कि सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायल महिला को स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Published : 30 July 2020, 9:02 PM IST
No related posts found.