हिंदी
महराजगंज: जनपद में शनिवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। घुघली में मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी भीड़ के बीच एक युवक नदी में डूब गया। खबर लिखे जाने के वक्त तक डूबे युवक की तलाश जारी थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह हादसा घुघली में बाला छत्र घाट पर हुआ। मूर्ति विसर्जन एक युवक नदी में डूब गया। डूबे युवक की पहचान पिंटू सिंह के रूप में की गई, जो नारायणपुर गाव का निवासी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बलिया में दलित छात्र को पीटने वाला शिक्षक निलंबित, जानिये भेदभाव से जुड़ा पूरा मामला
युवक के डूबने की सूचना से पुल के ऊपर भारी भीड़ जमा हो गई। नाव और गोताखोरों की मदद से पिंटू की खोजबीन जारी है।
Published : 3 September 2022, 6:48 PM IST
Topics : गणेश मूर्ति विसर्जन डूबा नदी बाला छत्र घाट महराजगंज युवक हादसा
No related posts found.