
महराजगंज: गणेश चतुर्दशी के अवसर पर सोनरा गांव में एक आम के पेड़ पर गणेश जी जैसे आकार का आम दिखायी देने से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आम का मौसम न होने के बावजूद भी पेड़ पर आम फल के रूप में गणेश जी के प्रकट होने से यहां आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सदर कोतवाली के सोनरा गांव में बीती रात यह मामला सामने आया। आम के पेड़ में गणेश जी जैसा आकार का फल लगने की खबर के बाद लोगों ने उस पेड़ की पूजा अर्चना भी शुरु कर दी है।
पेड़ पर गणेश जी के रूप में आम के फल के दर्शन करने के लिये दूर-दूर से लोगों का यहाँ आना-जाना लगा हुआ है। सोनरा गांव का वह पेड़ लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। लोग वहाँ आ रहे है और विधि-विधान से पूजा और मन्नत भी मांग रहे है।
Published : 27 August 2017, 6:36 PM IST
Topics : आम के पेड़ उमड़ा आस्था गणेश जनसैलाब पूजा अर्चना प्रकट महराजगंज