हिंदी
महराजगंज: श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बैजौली के निवासी जुमराती पुत्र घूरे जो लेबर का काम करते हैं। जुमराती को उनके साथ राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक ने बहला- फुसला कर शादी का झांसा देकर कुछ पैसों और समान के साथ बभनौली जंगल में बुलाया।
शादी के लोभ पर जैसे ही जुमराती सामान और पैसे के साथ जंगल के समीप पहुँचा वैसे ही पहले से घात लगाकर बैठे राजमिस्त्री ने लोहे की रॉड से जुमराती के सिर पर प्रहार किया। रॉड के प्रहार से जुमराती बुरी तरह से घायल हो गया है। इसके बाद घायल जुमराती के पास से सारा रुपया और सामान लेकर राजमिस्त्री फरार हो गया।
कुछ लोगों ने जब एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जुमराती को स्थानीय सामुदायिक केंद्र परतावल पहुंचाया और घटना की छानबीन शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक राजमिस्त्री की पहचान नही हो पाई है।
Published : 6 December 2018, 1:46 PM IST
No related posts found.