हिंदी
महराजगंज: जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया। मस्ती में घूमता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग को मामले को की जानकारी दे दी गई है। तेंदुए की तलाश जारी है, ताकि उसके रेसक्यू किया जा सके।
तेंदुए को शनिवार तड़के 3 बजे नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा गाँव के चौराहे पर आराम से विचरण करते देखा गया। इसके बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक वन विभाग के लोग मौके पर पहुँच रहे है। जल्द ही तेंदुए को ढ़ूंढ़कर रेसक्यू किया जा सकता है।
Published : 17 December 2022, 12:12 PM IST
No related posts found.