हिंदी
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर में जमीनी विवाद को लेकर कुछ दबंगो ने एक गरीब महिला की झोपड़ी को फूंक दिया। जिसके बाद झोपड़ी मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा माधोनगर मे जमीनी विवाद को लेकर कुछ दबंगो ने गरीब महिला की झोपड़ी को फूंक दिया। देखते ही देखते झोपड़ी जल कर राख हो गयी और उसमें रखा सामान भी जल गया। घटना की जानकारी के बाद जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक बदमाश फरार हो गये।
घटना के बारे में पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि माधोनगर में जिस खेत में वह झोपड़ी डाल कर रहती है, उसी जमीन का कुछ विवाद है। उसी विवाद में तीन लोग उनके घर पहुँचे और उसकी झोपड़ी में आग लगा दी जिससे उसकी झोपड़ी जल कर राख हो गयी।
पीड़ित महिला का नाम मरियम है। महिला ने आगे बताया कि जब उसकी झोपड़ी में आग लगाई गई तो उनका पति घर पर नहीं था। महिला का पति ड्राइवर है और उनके 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं।
Published : 11 April 2018, 9:32 AM IST
No related posts found.