Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुई सांझ, मंदिरों में सजी कन्हैया की मनमोहक झांकियां

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जनपद वासियों की पूरी शाम कृष्णमय हो चली है। मंदिरों में कृष्ण कन्हैया की मनमोहक झांकियां सभी श्याम भक्तों को लुभा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुई सांझ, मंदिरों में सजी कन्हैया की मनमोहक झांकियां

महराजगंज: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जिले की शाम भी श्याम रंग में नहाकर श्यामल हो चली है। सभी श्याम मंदिरों में कृष्ण कन्हैया की मनमोहक झांकियां देखने को मिल रही है। सभी कान्हा के आने का इंतजार कर रहे है जिसके लिये स्वागत की जोरदार तैयारियां भी की जा रही है।

 

राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि

महराजगंज का मुख्य श्याम मंदिर अनूठी छटा बिखेर रहा है। कान्हा के स्वागत के लिये मंदिर को गुब्बारों, फूलों समेत तमाम तरह के साजो-सामान के साथ सजाया गया है। कृष्ण जन्माष्टमी के लिये मंदिर में पिछले कई दिनों से साफ-सफाई की जा रही थी। 

मंदिर में विराजमान कृष्ण-राधा की मूर्ति अद्भुत छटा बिखेर रही है। मूर्तियों पर सजे मुकुट चमत्कारी तरीके से सभी भक्तों को लुभा रहे है। 

 

कान्हा के स्वागत की तैयारियां

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के लिये यहां विशेष तैयारियां की गयी है। कीर्तन,पूजन, भजन के अलावा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ यहां भगवान कृष्ण का प्रकटोत्सव मनाया जायेगा, जिसमें भारी संख्या में कृष्ण भक्त शामिल होंगे। सभी को कान्हा के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

Exit mobile version