हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थानाक्षेत्र के एक युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया था। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस गायब लड़की को ढूंढने में नाकाम रही है, जिससे लापता लड़की के परिजनों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
बता दें कि इस मामले में लापता लड़की की माँ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ 363 आईपीसी के तहत केस तो दर्ज कर लिया था। लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा लड़की को बरामद नही किया जा सका है। उधर लड़की की माँ अपनी नाबालिग बेटी की तलाश में दर दर भटक रही है।
इस संबंध में एसओ कोल्हुई का कहना है कि लड़की की बरामदगी के लिए सभी प्रयास किया जे रहे हैं।
Published : 2 July 2021, 4:44 PM IST
Topics : अपराध कोल्हुई पुलिस गायब गुमशुदा नाबालिग लड़की महराजगंज युवक
No related posts found.