हिंदी
महराजगंज के किसान अपना धान तौल के लिए क्रय केंद्रों और समितियों पर ले जा रहे है। जानिए किस समिति पर पसरा है सन्नाटा, किस सेंटर पर है खादों की उपलब्धता। डाइनामाइट न्यूज पर ताजा हालात
महराजगंज: धान क्रय और खाद का सीजन जारी है। किसानअब अपनी फसल बेचने सेंटर के पर जाना शुरु कर दिए है। इसी बीच डाइनामाइट न्यूज की टीम ने क्रय केंद्रों के ताजा हालात जानने के लिए कई साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया जिसमें कई क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
डाइनामाइट न्यूज़ को इन केंद्रों पर कहीं–कहीं एक भी किसान मौजूद नहीं मिले। तो कुछ जगहें एक्का दुक्का किसान पहुचें थे।
सचिवों ने डाइनामाइट न्यूज को बताया की धान खरीद के लिए सारी तैयारियाँ पूर्ण है। कुछ किसान से धान खरीदा भी गया है। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा। अभी धान मे नमी के कारण किसान धान को सुखवाने में लगे है। जल्द ही खरीद बढ़ने की उम्मीद है।
क्रय केंद्रों के ताजा हालात
साधन सहकारी समिति परसौना समिति पर कोई भी किसान नहीं मिला। सिर्फ सचिव गजेंद्र मौजूद मिले। उन्होंने बतया बताया कि 5000 कुंतल धान खरीद का लक्ष्य है और पिछले साल 10 हजार कुंतल खरीद हुई थी।
इस साल अब तक 7 किसानों से 169 कुंतल धान खरीदा गया है। उर्वरक की उपलब्धता पर बताया कि यूरिया, DAP, गेहूं बीज उपलब्ध है। आज एक किसान 1636 रुपये पैकेट पर गेंहू बीज खरीदा है।
साधन सहकारी समिति खरहरवा
इस केंद्र पर भी सन्नाटा पसरा रहा एक भी किसान केंद्र पर नहीं मिले। सचिव नीरज ने बताया कि 2 किसानों से 31.60 कुंतल धान खरीद अब तक हुई है। किसानों से गांव-गांव सम्पर्क कर जागरूक किया जा रहा है। कई जगह फसल अभी कट रही जल्द ही खरीद बढ़ने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया 13000 कुंतल धान खरीद का लक्ष्य है। उर्वरक की उपलब्धता पर बताया कि केंद्र पर यूरिया खत्म हो गई, DAP 50 बोरी उपलब्ध है। गेंहू बीज़ 20 बोरी उपलब्ध है, आज शाम तक उर्वरक यूरिया DAP और आयेंगे।
Published : 17 November 2023, 5:21 PM IST
Topics : उर्वरक कोल्हुई क्रय केंद्रों धान महराजगंज सहकारी समिति
No related posts found.