Maharajganj: स्कूल जा रही छात्राओं की बढ़ी मुसीबत, राह चलते लड़कों ने की छेड़छाड़

महराजगंज में स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। स्कूल जा रही लड़कियों के साथ कुछ मनबढ़ लड़कों ने छेड़खानी की है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 January 2021, 1:23 PM IST

महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा से मनबढ़ लड़कों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आज सुबह जब लड़कियां अपने घर से स्कूल जा रही थीं, तभी कुछ ही दूरी पर लड़कों ने उनके साथ छेड़डखानी की। 

मामले के बारे में पता चलते ही कोल्हुई पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

इस मामले में एस ओ कोल्हुई ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published : 
  • 7 January 2021, 1:23 PM IST