महराजगंज: मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े.. वृद्ध को आई गंभीर चोटें

मजराजगंज जनपद में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 December 2018, 4:27 PM IST

महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: पारिवारिक कलह की वजह से गर्भवती महिला ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ खुद को जिंदा जलाया 

मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिऱफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों सो मामले के बारे मे पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: जिला स्तरीय ग्राम प्रधान सम्मेलन में दी गई स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में टोटी(पाइप) से पानी गिरने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें  65 वर्षीय वृद्ध गमभीर रूप से घायल हो गया है।

Published : 
  • 18 December 2018, 4:27 PM IST