महराजगंज: ARTO कर्मचारी बनकर गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर टूरिस्ट बसों और ट्रकों से करते थे अवैध वसूली, गैंग के दो गुर्गे पहुंचे जेल

गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर टूरिस्ट बसों और ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद के परिवहन विभाग का कर्मचारी बताते थे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 October 2023, 5:48 PM IST

कोल्हुई (महराजगंज): पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को परिवहन विभाग का एआरटीओ बताकर वाहन संचालकों को अवैध वसूली करते थे। आरोपी गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से टैक्स और अन्य कागजात दिखाने के नाम पर पैसों की वसूली करते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

अवैध वसूली करने वाले इस गैंग खुलासा तब हुआ, जब गोरखपुर के एक पीड़ित बस चालक श्याममोहन ने परसौना स्थित पुराने ARTO चेक पोस्ट के पास उसके साथ वसूली की शिकायत दर्ज कराई। कोल्हुई पुलिस ने मामले की छानबीन की। जांच के बाद पुलिस ने खुद को फ़र्जी ARTO का कर्मचारी बताकर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील मधेशिया और सम्राट गोस्वामी के रूप में की गई। दोनों कोल्हुई थाना क्षेत्र, जनपद महराजगंज के निवासी हैं।

जांच मे RTO विभाग से पता किया तो ये दोनों फ़र्जी कर्मचारी पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Published : 
  • 3 October 2023, 5:48 PM IST

No related posts found.