हिंदी
महराजगंज: जनपद में हर साल की तरह इस बार भी लोगों में दशहरे की जबरदस्त रौनक देखने को मिली। त्रिमोहानी घाट पर पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस खास मौके पर मुख्य चौराहे में श्री दुर्गा मंदिर के बजरंग अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर सभी श्रद्धालुओं और आम जनता का मन मोह लिया।

दशहरे पर श्री दुर्गा मंदिर का जुलूस निकलने के साथ ही नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला दोपहर बाद से ही प्रारंभ हो गया था। तीन दिन तक चले दशहरे के मेले के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं फरेन्दा मार्ग पर स्थित त्रिमुहानी घाट पर विसर्जित की जा रही हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन का काम देर शाम तक चल सकता है।

दशहरे के अवसर पर नगर के ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर का जुलूस आज दोपहर ठीक दो बजे निकला। जुलूस निकलने के साथ ही पूरे नगर नें हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। इसका नेतृत्व मंदिर कमेटी के संस्थापक, अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के साथ पूरी कमेटी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्दालु और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जुलूस के दौरान श्री बजरंग अखाड़े के कलाकारों ने तरह-तरह के करतब और प्रदर्शन दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान में चौराहे पर भारी भीड़ के बाद भी पुलिस की यातायायात व्यस्था बेहद शिथिल और लापरवाही से भरी नजर आयी। भीड़ के बीच से 18 चक्का हैवी वाहन गुजर गया लेकिन पुलिस देखती रह गई।
Published : 15 October 2021, 6:13 PM IST
No related posts found.