महराजगंज: फरेंदा में राणी सती दादी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, जयकारों से गूंजा नगर

महराजगंज के फरेंदा कस्बे में शनिवार मारवाड़ी युवा मंच के नेतृत्व में राणी सती दादी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 November 2021, 6:17 PM IST
google-preferred

महराजगंज: फरेंदा कस्बे में शनिवार मारवाड़ी युवा मंच के नेतृत्व में राणी सती दादी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर तिराहा सहित पूरे कस्बे का शोभा यात्रा ने भ्रमण किया। इस मौके पर पूरा नगर जयकारों से गूंजता रहा।

शोभायात्रा के नगरवासियों ने जगह जगह राणी सती दादी की आरती उतारी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल नगारों के धुन पर थिरकते रहे। राणी सती दादी की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विशाल बागला ने कहा कि राणी सती दादी का जन्म हिसार राजस्थान में हुआ था। मां नारायणी के विवाह उपरांत गौना जाते समय उनके पति की मृत्यु हो गई। इसके उपरांत उन्होंने सती होकर सब सतियों में अपना नाम सबसे ऊंचा किया। 

यात्रा में नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सुरेश खेतान, देवीशरण दुबे, विशाल वर्मा, गोपाल बागला, रजत शर्मा, सोनू बागला, आशिष जायसवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Published : 
  • 13 November 2021, 6:17 PM IST

Related News

No related posts found.