हिंदी
महराजगंज: जनपद दौरे पर पहुंचे मण्डलायुक्त गोरखपुर रवि कुमार एनजी के साथ जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने आज चौक बाजार में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर कई निर्देश भी दिये गये।
मीडिया से बातचीत में मण्डलायुक्त ने कहा कि किसी भी विभाग में मिली शिकायतों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

मण्डलायुक्त ने इससे पहले जनपद में स्वास्थ्य विभाग समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही उजागर हुई, जिसके बाद नाराज मंडलायुक्त ने सीएचसी लैब टेकनिशियन को सस्पेंड कर दिया।

मंडलायुक्त ने लापरवाही को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक का एक हफ्ते का वेतन बाधित करने का आदेश भी दिया और जनपद के अन्य विभागों और अधिकारियों की शिकायतों पर भी कड़े एक्शन लेने का ऐलान किया।
Published : 6 September 2021, 5:36 PM IST
Topics : चौक बाजार जिलाधिकारी निरीक्षण मण्डलायुक्त महराजगंज रवि कुमार एनजी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
No related posts found.