
महराजगंज: जनपद में आचार संहिता प्रभावी होने पर पुलिसिया गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इस समय अलग-अलग त्योहार भी चल रहे हैं। इस कारण लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के लिये पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
कोतवाली में इन पर लगा गुंडा एक्ट
थाना कोतवाली ने अभियुक्त वीरेंद्र वर्मा पुत्र रामभरोस वर्मा निवासी वार्ड नंबर 8 गांधी नगर महराजगंज पर धारा 2/3 गुंडा अधिनियम पंजीकृत किया है।
थाना पनियरा
पनियरा थाने पर अभियुक्त पिंटू उर्फ लल्लन सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी बहरामपुर थाना पनियरा, महराजगंज के अलावा दूसरे अभियुक्त लवकुश पुत्र हरिनरायन निवासी अनंतपुर मोथई, थाना पनियरा, महराजगंज के विरूद्ध धारा 3/4 गुंडा अधिनियम दर्ज किया है।
थाना ठूठीबारी
ठूठीबारी थाने पर अभियुक्त फिरोज राईन उर्फ मोहम्मद हुसैन पुत्र निजामुददीन निवासी कस्बा ठूठीबारी, महराजगंज पर गुंडा एक्ट लगाया है।
नौतनवा थाने में 3 पर कार्रवाई
थाना नौतनवा पर अभियुक्त हरिराम यादव पुत्र बृजलाल निवासी गणेशपुर टोला सेखुआनी, थाना नौतनवा, महराजगंज तथा अभियुक्त अनिल पुत्र हरिप्रसाद निवासी महुअवा नंबर एक टोला गोपालपुर के अलावा तीसरे अभियुक्त हैदर पुत्र इशहाक निवासी सिसवा उर्फ खोरिया थाना नौतनवा पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गई।
Published : 22 March 2024, 6:54 PM IST
Topics : action Maharajganj Station अधीक्षक कार्रवाई गुंडा एक्ट पुलिस महराजगंज