महराजगंज से बड़ी खबर: इलाज कराने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्रधान संघ के महामंत्री औऱ डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मचा हड़कम्प

यूपी के महराजगंज जनपद से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर आई है। यहां इलाज कराने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रधान संघ के महामंत्री औऱ डॉक्टर पर रेप का आरोप है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 July 2022, 5:02 PM IST
google-preferred

महराजगंज: इलाज कराने गई एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। प्रधान संघ के महामंत्री औऱ डॉक्टर पर गैंगरेप का गंभीर आरोप है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित चिकित्सक व प्रधानसंघ के ब्लॉक महामंत्री के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के ननद की शादी सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। आरोप है कि महिला सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कंचनपुर में चिकित्सक के पास इलाज कराने गई हुई थी। वहां इलाज के बाद संबंधित चिकित्सक व बसंतपुर गांव के वर्तमान प्रधान व प्रधानसंघ के ब्लाक महामंत्री ने उसे घर पहुंचाने का आश्वासन दिया।

पीड़िता के मुताबिक प्रधान संघ के महामंत्री औऱ डॉक्टर महिला को रास्ते में सुनसान स्थान पर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। 

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक महामंत्री सच्चिदानंद मौर्य व आरोपित चिकित्सक रमेश मौर्य के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published : 
  • 23 July 2022, 5:02 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement