हिंदी
महराजगंज: स्कूल के बाथरूम में गुप्त कैमरों के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल काट रहे एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल आंखो पुरो से बुधवार को नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनू चो ने जेल पहुंचकर मुलाकात की। इस मौके पर जेल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे। थेनू चो जेल से निकलने के बाद एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल देखने भी गये।
नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनू चो ने जेल में आंखो पुरो का हाल-चाल पूछा और उन्हें सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी।
आंखो पुरो से जेल में मुलाकात से पूर्व थेनू चो ने महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय से भी मुलाकात की। जिलाधिकारी से मिलने के बाद वे जेल के लिये रवाना हुए। जेल के बाद थेनू चो एवरेस्ट स्कूल गये जहां उन्होंने मौके का जायजा भी लिया।
Published : 25 July 2018, 6:33 PM IST
Topics : Mahrajganj एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल गृह राज्यमंत्री थेनू चो नागालैंड प्रिंसपल अखो पूरो महराजगंज
No related posts found.