महराजगंज: बाढ़ के बाद बढ़ा बीमारियों का खतरा, कांग्रेसियों ने किया अस्पताल का निरीक्षण

महराजगंज में बाढ़ के बाद अब बीमारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 August 2017, 2:53 PM IST

महराजगंज: जिले में बाढ़ के बाद फैल रही बीमारियों का संज्ञान में लेते हुये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज जिला पूर्व सांसद जीतेंद्र सिंह की अगुवाई में अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: बाढ़ के कारण एक बार फिर बंद हुआ महराजगंज-फरेंदा मार्ग

डाइनामाइट न्यूज़ ने सबसे पहले रिपोर्ट दी थी कि बाढ़ के बाद बीमारियों का सिलसिला शुरू होगा। अब शहरवासी तमाम बीमारियों से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में लेहरा मंदिर में भरा बाढ़ का पानी

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ की आशंका हुई सच, बंदेईया बांध टूटा, मचा कोहराम

बीमारियों के उचित उपचार और उपयुक्त दवाईयों की जानकारी के लिए पूर्व सांसद जीतेंद्र सिंह समेत दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कई कमियों को देखते हुये नाराजगी भी जाहिर की।

Published : 
  • 21 August 2017, 2:53 PM IST