महराजगंज: तालाब के सैलाब ने बुझाया घर का चिराग, 6 साल के बच्चे की अकाल मौत, जानिये बृजमनगंज की ये दर्दनाक घटना

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 6 साल के एक बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 July 2023, 12:42 PM IST
google-preferred

बृजमनगंज (महराजगंज): लबालब तालाब के पानी ने एक घर के चिराग को हमेशा के लिये बुझा दिया है। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्रामसभा मटिहनवा टोला भगवानपुर के तालाब से गोताखोर की मदद से 6 वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया। बच्चा कुछ घंटों से गायब था। तालाबा से बच्चे का शव मिलने और उसकी शिनाख्त होने के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मटिहनवा टोला भगवानपुर निवासी शंभू का 6 वर्षीय पुत्र अमित कुमार प्रजापति रविवार दोपहर 12:00 घर से लापता था।  घर वालों ने बच्चे की हर तरफ काफी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। 

बाद में गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बच्चा घूमते हुए तालाब के पास गया था। इतना पता चलते ही सब लोग तालाब में उसे ढूंढने लगे। पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद ली गई और तालाब में बच्चे की खोजबीन शुरू हुई। गोताखोरों ने शाम लगभग 6:30 बजे के करीब बच्चे की लाश तालाब से बरामद की।

बच्चे का शव देखते परिजनों पर दुख पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस प्रशासन द्वारा पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। कानूनगो लेखपाल अशोक मिश्रा ने परिजनों के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Published : 
  • 17 July 2023, 12:42 PM IST

Related News

No related posts found.