हिंदी
महराजगंज: नगर में दीपावली के अवसर पर पूजा पंडालों में स्थापित की गई माता लक्ष्मी को बुधवार को विदाई दी गई। गाजे-बाजे और नाच-गान के साथ प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस मौके पर कई श्रद्धालु भावुक हो उठे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विसर्जन के लिए निकाली गई प्रतिमाओं के साथ बड़ी संख्या में नगर के लोग उमड़ पड़े। नाचते गाते भक्तों ने नगर में जुलूस निकाला और उत्साहित युवको और युवतियों ने डीजे और नगाड़े की धुन पर जमकर थिरकते दिखे।
इस मौके पर अबीर व गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे।
Published : 15 November 2023, 6:07 PM IST
Topics : दीपावली नाच गान पूजा पंडाल प्रतिमा महराजगंज माता लक्ष्मी विसर्जन
No related posts found.