फरेन्दा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम आये सामने, जानिये किसको मिला अध्यक्ष पद और कौन बना महामंत्री

डीएन ब्यूरो

फरेन्दा सिविल बार कोर्ट एसोसिएशन के चुनाव संपन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये कौन किस पद पर रहा विजयी।

बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी उम्मीदवार
बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी उम्मीदवार


महराजगंज: फरेन्दा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सुधेश मोहन श्रीवास्तव अध्यक्ष चुने गये। सुधेश मोहन श्रीवास्तव चौथी बार अध्यक्ष बने हैं। उनके साथ ही हरिओम श्रीवास्तव महामंत्री और मो उस्मान को सयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर चुना गया। इस दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने जीते हुए उम्मीदवारों को फूल-माला पहनाकर जीत की बधाई दी और जश्न मनाया। 

बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मतदान होने के बाद 3 बजे से दीवानी न्यायालय फरेन्दा परिसर में मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर 65 वोट पाकर सुधेश मोहन श्रीवास्तव अध्यक्ष चुने गए। जबकि उनके विरोधी रविन्द्र नाथ उपाध्याय को 44 मत मिला, 1 मत अवैध रहा। 

वहीं मंत्री पद पर कांटे के टक्कर में  हरिओम श्रीवास्तव 1 वोट से विजयी हुए। हरिओम श्रीवास्तव को 32 मत प्राप्त हुआ वहीं उनके विरोधी अरविंद उपाध्याय को 24, अश्वनी पाठक 5, संग्राम प्रसाद 31, सुरेन्द्र पांडेय को 17 मत मिला जबकि 1 मत अवैध रहा। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिये 69 मत पाकर मों उस्मान विजयी हुए जबकि उनके विरोधी शशांक त्रिपाठी को 40 मत प्राप्त हुए जबकि 1 वोट अवैध रहा।

सुधेश मोहन श्रीवास्तव चौथी बार अध्यक्ष चुने गए है इसके पहले वह सन 2000, 2014 व 2016 में चुने गए थे। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमाकांत यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर ब्रह्मानंद मिश्र, पुस्तकालय मंत्री पर राम मनोहर प्रताप मिश्र, सयुक्त सचिव प्रकाशन पर ओमकर नाथ मौर्य, कोषाध्यक्ष पद पर विनय श्रीवास्तव, सदस्य कार्यकारिणी पद पर रत्नेश त्रिपाठी का निर्विरोध चयन हुआ।

चुनाव अधिकारी विनोदचंद मणि त्रिपाठी, ज्वाला मणि त्रिपाठी, ध्रुव नारायण मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि कुल 121 में 110 मत पड़े थे।

सुधेश मोहन श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर ओम प्रकाश पांडेय, इन्द्रकिशोर सिंह, रामरूप सावरकर, राम सहाय गुप्ता, स्कंद श्रीवास्तव, हियातुल्लाह खान, प्रेम सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह, उदय शंकर चौरशिया, सुनील श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए कहा कि सुधेश मोहन श्रीवास्तव सकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं और अधिवक्ता समाज के लिए सकारात्मक तरीके से कार्य करेंगे।










संबंधित समाचार