महराजगंजः फरेंदा में दो घरों में चोरी के मामले में हवा में तीर चला रही पुलिस, 24 घंटे बाद भी हाथ खाली

महराजगंज जिले के फरेंदा के निराला नगर कालोनी में हुए ताबड़तोड़ दो घरों में चोरी के मामले में पुलिस सिर्फ हवा में तीर चला रही है। 24 घंटा बीतने के बाद भी पुलिस मामला का खुलासा नहीं कर सकी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज पर पूरा मामला

Updated : 2 January 2023, 5:39 PM IST
google-preferred

महराजगंजः कड़ाके की ठंड के बीच फरेंदा थाना क्षेत्र में चोरों का कहर जारी है। आये दिन हो रही घटनाओं के बाद भी पुलिस तमाशबीन बनी हुई हैं। नये वर्ष की पूर्व संध्या पर फरेंदा के निराला नगर कालोनी में एक ही रात में हुई दो घरों में ताबड़तोड़ चोरी की घटना ने सबकी नींद उड़ा दी है। 

24 घंटा बाद भी पुलिस का हाथ खाली

फरेंदा में चोरी की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस का हाथ खाली है और चोरों के हौसले बुलंद है। बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हुये है। ताबड़तोड़ हो रही इस घटना से नगर के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस की निष्क्रियता पर अब सवाल खड़ा होने लगे है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से सभी लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

चोरों के गिरोह सक्रिय 

फरेंदा संवाददाता के अनुसार ठंड बढ़ने से फरेंदा नगर में चोर सक्रिय हो गए है। 31 दिसंबर की रात फरेंदा के निराला नगर कालोनी में एक साथ चेारों ने दो घरों में चोरी की घंटना को अंजाम दिया। जबकि 500 मीटर दूरी पर ही कोतवाली पुलिस के जवान मुस्तैद थे। बाजवूद पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। पुलिस की इस निष्क्रियता से नगर के लोगों में डर पैदा हो गया है। वह रात पर जागकर अपने घरों की रखवाली करने को मजबूर हो गए हैं।

नगर के लोगों का आरोप है कि घटना हुए तकरीबन 24 घंटा से अधिक समय गुजर गया। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नही मिल सकी है। पुलिस सिर्फ हवा में तीर चला रही है। 

क्या बोले जिम्मेदार 

फरेंदा कोतवाली पुलिस के जिम्मेदारों ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। इस घटना के सुराग मिलने के भी संकेत मिले हैं। पुलिस उस पर कार्य कर रही है। बहुत जल्द की इस मामला का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Published : 
  • 2 January 2023, 5:39 PM IST

Related News

No related posts found.